भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी।
छात्र संगठन एसएफआई खेतड़ी के तहसील कमेटी की सामूहिक मीटिंग शनिवार को सम्पन्न हुई। नीमकाथाना के एसएफआई के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार नायक ने बताया कि आगामी समय में छात्र संगठन एसएफआई के स्थापना दिवस 30 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा और काॅंलेज कमेटी का सम्मेलन करवाया जाएगा जिसमें संगठन के सभी साथियों को भिन्न-भिन्न जिम्मेदारियां दी गई । राज्य कमेटी से पर्यवेक्षक के रूप में आए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी ने बताया संगठन की रीड की हड्डी उसकी सदस्यता होती है अतः सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन में जोड़े और संगठन को मजबूती प्रदान करें तथा परीक्षा संबंधी विधार्थियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है उस पर संगठन मजबूती से रणनीति बनाकर लड़ेगा । जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सैनी ने पूर्व चेतावनी स्वरूप कहा कि अगर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं में राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी का परीक्षा केंद्र अन्यत्र महाविद्यालय में दिया गया तो छात्र संगठन एसएफआई उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सैनी, छात्र नेत्री पायल नायक, छात्र नेत्री सीमा सैनी , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी, जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार नायक, रिहान कूरैशी, एकता चनानिया, मीनाक्षी सैनी, राहुल नायक,करण सैनी, राजवीर सिंह, कैफ कुरैशी, सलीम खान रोहित, बंटी, दीपक नायक, विजेश,सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहें।
