भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो वर्ष का सफलता कार्यकाल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों का प्रचार प्रसार व आमजन को तक योजनाओं की जानकारी से अवगत कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुई जन जागरूकता मोबाइल रथ यात्रा गुरुवार को बीदासर पहुंची। जहां रथ को उपखण्ड अधिकारी मोहरसिंह मीणा, पंचायत समिति की विकास अधिकारी रोमा सहारण,सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप गोदारा सहित उपस्थित जनों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण जनों को आयोजित कार्यक्रम को उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, पंचायत समिति की विकास अधिकारी रोमा सहारण,भाजपा जिला प्रवक्ता अमित शर्मा बलारां, जिला उपाध्यक्ष भागीरथ गोदारा बिडोदी, भाजपा जिला मंत्री डॉ अर्चना पुरोहित लक्षमनगढ, शिक्षाविद नेमिचंद चोटिया बीदासर, नवरंग चौधरी लालासी आदि ने संबोधित किया जबकि सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप गोदारा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंचायत प्रसार अधिकारी छोटेलाल, ग्राम विकास अधिकारी रामचन्द्र, हल्का पटवारी राजेन्द्र मीणा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भरतसिंह सरावग, भाजपा मण्डल महामंत्री नरेन्द्र शर्मा चंचल, सुल्तान गोदारा, नेकीराम गोदारा, फुलाराम गोदारा, सुरेश, विकास वाल्मिकी, घीसाराम रायल, सरदार सिंह नरूका सहित ग्रामीण मौजूद रहें।
