पिछले कई सालों से महिलाएं चुनरी यात्रा में होती है शामिल
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी।
कस्बे में घर-घर में मंगल गीतों के साथ मां शाकंभरी की चुनरी के बूटियां लगाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है l हरफूल सिंह मीणा (उदयपुरवाटी) रिटायर्ड विकास अधिकारी कलेक्ट्रेट सीकर के हाल निवास सीकर पर मां शाकंभरी माता की चुनरी में मंगल-गीत गाते हुए कॉलोनी की महिलाओं द्वारा गोटा-बुंटी लगाई गयी। शाकंभरी कुटुंब परिवार के मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनरी यात्रा से पूर्व 2 जनवरी को जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन में सभी चुनरियों की सिलाई की जाएगी l मंगल पाठ का भी कार्यक्रम आयोजित होगा l 3 जनवरी को जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन से गाजे बाजे के साथ हजारों की तादाद में महिला एवं पुरुषों द्वारा मां शाकंभरी की पैदल विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जो चुंगी नंबर 3, नई सब्जी मंडी, धूमचक्कर एवं बस स्टैंड होती हुई शाकंभरी सकराय धाम पहुंचेगी l रास्ते में जगह-जगह चुनर यात्रा का लोगों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा l चुनरी यात्रा को लेकर महिलाओं में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है l शाकंभरी माता के प्राकृतिक दिवस पर मां के दरबार का अलौकिक फूलों से श्रृंगार भी किया जाएगा l 3 जनवरी को चुनरी यात्रा मां शाकंभरी के दरबार में अर्पित की जाएगी l इस दौरान कमला देवी मीणा, संगीता देवी शर्मा, पूजा देवी कुमावत, प्रेम देवी कुमावत, प्रियंका देवी सैनी, संजू देवी सैनी, नैना कुमारी मीणा, भव्या कुमारी कुमावत आदि महिलाएं मौजूद रही l
