भीम प्रज्ञा न्यूज़.जयपुर।
जयपुर में सूरजगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि और भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सेवा राम गुप्ता की राजस्थान सरकार के नगरीय स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से शिष्टाचार मुलाक़ात हुई। मुलाक़ात के दौरान सूरजगढ़ नगरपालिका के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें सूरजगढ़ नगरपालिका को चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में क्रमोन्नत करने, 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन हेतु भूमि आवंटन, स्वीकृत सीवरेज लाइन के कार्य को शीघ्र शुरू करवाने (जिसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है), तथा सूरजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 17 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले “शहरी समस्या समाधान शिविर 2025” को एक माह तक संचालित करने का प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल रहा। इसके अतिरिक्त नगरपालिका क्षेत्र में पट्टों की राशि में 50 प्रतिशत छूट देने का विषय भी मंत्री महोदय के समक्ष रखा गया। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Alright, check out bj888game, yeah? Heard some buzz about it. Gonna give it a spin and see if it’s worth the hype. Fingers crossed I don’t lose my shirt! More details can be found here: bj888game.