— संत श्री नारायण दास यूथ मंडल एवं एक दिन गांव के लिए अभियान अजीतगढ़ के तत्वावधान में संचालित कपड़ा बैंक(वस्त्रालय)
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.अजीतगढ़।
स्थानीय संत श्री नारायण दास यूथ मंडल (स्टेट अवॉर्डी) एवं एक दिन गांव के लिए अभियान अजीतगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में संचालित कपड़ा बैंक(वस्त्रालय) द्वारा विभिन्न सहयोगियों द्वारा प्रदान कपड़ों को रविवार को टीम ने शहर के रीको एरिया के पास, गढ़टकनेत टोल प्लाजा के पास बस्तियों में वितरित किया गया। मुहिम से जुड़े युवा पूरण प्रजापत, अक्षय कुमावत, विजय पारीक, अजय सिंह बांकावत, धनंजय सिंह बांकावत, हेमंत कुमार सेन, गौरव शर्मा, लक्की प्रजापत धोला, संजय बांकावत, यशिका प्रजापत ने बताया कि टीम को शहर के विभिन्न सहयोगियों द्वारा पुराने सर्दी के गर्म कपड़े, नए कपड़े प्रदान किए गए थे। जिनको रविवार सुबह उप तहसील भवन के पास शिविर लगाकर रीको के आसपास की बस्तियों में निवास करने वाले जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया गया। इसके बाद नीमकाथाना रोड स्थित गढ़टकनेत टोल प्लाजा के पास की बस्तियों के लोगों को वितरित किया गया।
अभियान संयोजक चैतन्य मीणा ने बताया कि सर्दी में कोई भी ज़रूरतमंद खुले आसमान के नीचे ठिठुरने को मजबूर न हो। इसके लिए अजीतगढ़ शहर व आसपास में आमजन से पुराने गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट, कोट, गर्म इनर वियर, कंबल, रजाई (सबसे अधिक जरूरत), मोजे, दस्ताने, टोपी उन्हें आप मुहिम के वस्त्रालय (कपड़ा बैंक) में एकत्रित कर रहे है। जिसके तहत तीन संग्रहण केंद्र अपना जनरल स्टोर, गैस एजेंसी के पास अजीतगढ़, अजीतगढ रोडवेज स्टैंड के सामने अजीतगढ़,मुकुल गृह उद्योग मेंन मार्केट अजीतगढ़ बनाए गए है। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति कपड़े देने की सूचना संपर्क नंबर पर भी दे सकते है। जिसके बाद टीम के युवा संबंधित के घर तक पहुंचकर कपड़े संग्रहित करते है। अभियान संयोजक मीणा ने बताया कि रविवार को जरूरतमंदों तक कपड़े पहुंचाए, वही नन्हें बच्चों के लिए ऊनी टोपी, ऊनी जुराब आदि दिए गए। इस दौरान अनेक लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए युवाओं को साधुवाद दिया।
