भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान सीकर का 82वां स्थापना दिवस एवं भामाशाह सम्मान समारोह संस्थान के रडमल सिंह किसान आडिटोरियम में 25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त आईजी महेन्द्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री नारायण सिंह, सीकर सांसद का. अमराराम जबकि राजाराम मील, विजय पुनिया, रतनलाल मूड़ पूर्व जिला सेशन जज, फूलचंद झाझडिया पूर्व जिला सेशन जज, कर्नल राजेश भूकर, झाबरमल अध्यक्ष ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान सीकर, रामेश्वर जाखड़ पीटीआई, डॉ वेद व्यास पूर्व निदेशक दूरदर्शन एवं प्रसिद्ध साहित्यकार, डॉ श्याम महर्षि अध्यक्ष हिंदी व राजस्थानी भाषा, शोध संस्थान श्रीडूंगरगढ़, डॉ मदनलाल मीणा, इतिहासकार समारोह के अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान सीकर अध्यक्ष गणेश बेरवाल, के डी नेहरा, हरिराम मील, सुरेश थालोड़, बनवारी लाल नेहरा, डॉ युद्धवीर सिंह महला, बनवारी लाल बाजियां, सुभाष जाखड़ ओंकार मल मूड़ आदि पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा टीम बनाकर समारोह के आमंत्रण पत्र गणमान्य जनों को देकर व भिजवा कर समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया जा रहा है।
