राज वर्मा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहपुर। रविवार को जाट बोर्डिंग फतेहपुर में जाट समाज शिक्षा विकास संगठन फतेहपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम संयोजक सुरेश डारा ने बताया कि इसमें 1 जनवरी 2025 के बाद की चयनित विभिन्न क्षेत्र की 296 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें 10 वीं व 12 वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक, नीट व आईटीआई में चयनित विद्यार्थियों, राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट बोर्डिंग संस्थान के अध्यक्ष जवाहर सिंह खटखड़ ने की व मुख्य अतिथि पीआर धायल रिटायर्ड चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स रहे विशिष्ठ अतिथि अर्जुन सिंह भूखर पूर्व एम डी, डॉ शंकरलाल जाखड़, प्रोफेसर उम्मेद सिंह ओला निदेशक कृषि विश्विद्यालय जोबनेर, डॉ पवन डारा प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज बीकानेर, असि. प्रोफेसर डॉ सुमन कुमारी, डॉ सुरेन्द्र भास्कर तहसीलदार, डॉ रमेश दुलड कृषि वैज्ञानिक, सुभाष चंद्र कुल्हरी तहसीलदार, बजरंग लाल जेठू पर्यावरण विद्य व असि प्रो आदित्य चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय मंचस्थ थे। जिन्होंने जाट समाज के युवाओं छात्र छात्राओं को शिक्षा व कृषि के माध्यम से आगे बढ़ने व समाज के युवाओं को रोज़गार के साथ संस्कारवान बनाने पर भी ज़ोर दिया l कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए l
जिसमें जाट समाज शिक्षा विकास संगठन के सदस्य रामेश्वर सिंह जाखड़, रणजीत सिंह कड़वासरा, रेखाराम खीचड़, रामदेव सिंह पूनियाँ, रामबचन मील, गोपाल सिंह राव, सुरेश डारा, महावीर बगड़िया, हरफूल सिंह झुरिया, सुरेन्द्र ढाका, बनवारी लाल बड़जाती आदि संगठन के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्याधर भास्कर व सुभाष महला ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता श्रवण चौधरी, महावीर भोजदेसर, विजेंद्र खीचड़, संदीप नेहरा समेत सेंकड़ों की संख्या में लोग मोजूद रहें
