भीम प्रज्ञा न्यूज़ झुंझुनूं।
जिला मुख्यालय पर मोरवाल मंगल भवन में श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा वर्ष 2025-26 में चयनित 66 लाभार्थियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत इलेक्ट्रिक चाक व मिट्टी गुंथने की (पगमिल) मशीन का वितरण किया गया। बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने बताया कि राजस्थान सरकार और माटी कला बोर्ड द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई मशीनें कलाकरों के रोजगार और जीवन स्तर को सुदृढ़ करेंगी। उन्होंने इसे कारीगरों को आधुनिक तकनीक से लैस करने की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि विद्युत चालित चाक और मिट्टी गुंथने की मशीन से लागत व मेहनत कम होगी, उत्पादन बढ़ेगा और आय में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हृषनी कुलहरी, जिला महामंत्री महेन्द्र चंदवा, बार संघ अध्यक्ष रतन सिंह मोरवाल, प्रताप सिंह कुमावत, पार्षद अशोक प्रजापति, एसडीएम कौशल्या, विनोद सिंघाना, महावीर जी ढाका , बाबुलाल, अशोक कुमावत सहित गणमान्य उपस्थित रहे!
