भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडावा। मुकुंदगढ़ रोड स्थित टीकमदास आश्रम में संचालित कामधेनु निराश्रित गौ सेवा समिति द्वारा गुरुवार को संत शिरोमणि भजन सम्राट रतिनाथ महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। टाईधाम के मुख्य महंत सोमनाथ महाराज के सानिध्य में नाथ संप्रदाय के संतों ने विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना की। समारोह से पूर्व पंडित मुरली मनोहर शर्मा, विजय जोशी, मुकेश शर्मा, चेतन परासर और नरेंद्र सुरोलिया के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन, नवग्रह पूजन, षोडश मात्रिका, सप्त मात्रिका एवं गुरु-धरती माता का आवाहन किया गया। मुख्य यजमान रामगोपाल सोनी ने अपनी पत्नी प्रेमलता सोनी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर पूर्णाहुति दी। मूर्ति स्थापना के बाद प्रसाद वितरण और भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष सजन मिश्रा, किशोर चौहान, प्रकाश स्वामी, राकेश, रविकांत, हैप्पी, अरुण, मनीष, पुनीत, शुभम, गजेंद्र, मनीष, वंश, बजरंग लाल, मुरारीलाल खेमानी, आंचल सोनी, श्वेता, अन्नू, प्रियांशु, करण, बाबूलाल, राजनाथ महाराज, राधा सहित नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कामधेनु निराश्रित गौ सेवा समिति के सदस्य जयप्रकाश सोनी ने बताया कि संत रतिनाथ महाराज की मूर्ति स्थापना से क्षेत्र में आध्यात्मिक व सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
