रजत विजय रंगा,
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल टोहाना के संरक्षक रमेश गोयल ने टोहाना के जमालपुर शेखां फाटक पर बन रहे रेलवे के ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज के काम को जल्द से जल्द पूरा करने तथा जनता के लिए शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पीड्ब्ल्यूडी विभाग व रेलवे विभाग के आपसी तालमेल ना हो पाने के कारण इन ब्रिज को शुरू करने में देरी होने बात सामने आ रही है और आम जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही है। रमेश गोयल ने कहा कि जनता की सुविधा को देखते हुए पीड्ब्ल्यूडी विभाग व रेलवे विभाग को जल्द से जल्द आपसी तालमेल बनाकर आने वाली रुकावटों को तत्परता से दूर करना चाहिए और बचा हुआ काम जल्द से जल्द पूरा करवाकर ऑवर ब्रिज व अंडर ब्रिज जनता के लिए शुरू करवाना चाहिए, क्योंकि आए दिन वैकल्पिक रास्ते पर लम्बे जाम की समस्या बनी रहती है। लोग अपने गंतव्य को पहुंचने में लेट हो जाते हैं, वहीं अनेक दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता है।
