स्कूल शिक्षा के साथ साथ खेल सांस्कृतिक गतिविधियों को भी महत्व देता है -संचालक विनय वर्मा
विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। बजरंग मॉडल स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा रंगारंग डांस परफॉर्मेंस भी प्रस्तुत की गई जिसने बच्चों का मन मोह लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य अंजू वर्मा ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है खेल केवल अनुशासन सीखते हैं बल्कि टीम भावना नेतृत्व और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। वही स्कूल के संचालक विनय वर्मा ने कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देते हैं उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निकालने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है। बच्चों ने जेलीफिश, थ्री लैग रेस, लैमन रेस, रस्सा कस्सी आदि प्रतियोगिता में भाग लिया। कोऑर्डिनेटर ज्योति दुआ और वीना मुखीजा के नेतृत्व में कार्यकर्म का सफल मंचन हुआ।स्टेज संचालन मयंक जांगड़ा व युवराज, रमन , समर, मोहित ने किया। बॉक्सिंग कोच ज्योति वर्मा ने खिलाड़ियों की सुंदर व्यवस्था की टेक्निकल सहयोगी की भूमिका निभाई, सभी अध्यापकों इसमें सहायक रहे।
