-मुख्य अतिथि अजमेर सिंह पूनिया ने बढ़ाया स्वयंसेवकों का उत्साह।
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। स्थानीय मॉडल के.एम. स्कूल टोहाना की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन शनिवार ‘हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति’ पर आधारित प्रश्नोंतरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजमेर सिंह पूनिया उपस्थित रहे, जिनका स्वागत स्कूल प्रबंधन और एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा गर्मजोशी के साथ किया गया। शिविर के दौरान भाषण, ‘हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति’ पर आधारित प्रश्नोंतरी और स्वरचित काव्य पाठ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागी मॉडल के.एम. स्कूल के 100 स्वयंसेवकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उद्देश्य छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति गौरव की भावना जगाना और उनके संचार कौशल का विकास करना। मुख्य अतिथि अजमेर सिंह पूनिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि, मॉडल के.एम. स्कूल के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहते हैं। हिंदी हमारी पहचान है और एनएसएस हमें निस्वार्थ सेवा का संस्कार सिखाता है। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस के इन्चार्ज अनिल कुमार, नीति व स्कूल के प्राचार्य रणधीर सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व प्रिंसिपल रणधीर पूनियां, ए0एन0 बहुगुणा, तरसेम कुमार, संदीप पूनिया, सतपाल नैन, अमन पूनिया, नीति मेहता, अनिल, धर्मवीर सिंह और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
