विजय रंगा(ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना।
टोहाना क्षैत्र में कई सामाजिक संगठनों की शिकायत है कि क्षेत्र में शादी, बच्चे के जन्म व अन्य शुभ अवसरों पर किन्नर समाज द्वारा ली जाने वाली बधाई राशि को लेकर जनता व किन्नरों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है, टोहाना के सामाजिक संगठनों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों व अनेक परिवारों की राय पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। हरियाणा व्यापार मंडल की ओर से पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन आइपीएस व टोहाना के डीएसपी उम्मेद सिंह को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि किन्नर संगठन, पार्टी या समूह द्वारा
शुभ अवसरों पर ली जाने वाली बधाई राशि बेहद ज्यादा मांगी जाती है तथा न देने पर किन्नरों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है इसलिए हर शुभ कार्य के लिए दान राशि प्रशासन द्वारा निश्चित की जाए , ताकि समाज में अनावश्यक विवाद और आर्थिक दबाव की स्थिति उत्पन्न न हो । प्रस्ताव में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 500 रुपये, मध्यम वर्ग से 1100 रुपये तथा उच्च वर्ग से 2100 रुपये की सम्मान राशि निर्धारित की जाए। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई किन्नर समूह किसी परिवार की आर्थिक स्थिति के बाद भी आर्थिक स्थिति के अनुसार राशि देने पर अपशब्दों का प्रयोग करता है या दबाव बनाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। व्यापार मंडल टोहाना के , संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र इस समस्या का समाधान न किया गया तो जनता सड़कों पर इस प्रकार की गैर कानूनी अगुवाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
