-वार्ड 19 शक्ति नगर में नई सड़क का शुभारंभ
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित शक्ति नगर क्षेत्र में नई सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल एवं वाइस चेयरपर्सन नीरू सैनी ने गलीवासियों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। चेयरमैन व वाइस चेयरपर्सन ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नई सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा। इस मौके पर स्थानीय निवासियों द्वारा लड्डू बांटकर मुंह मीठा कराया गया और एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलदेव सैनी, रामकुमार, संजय गुप्ता, नीरज, महावीर सहित गली के गणमान्य लोग व नगर परिषद से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।
