डॉ . पंवार को मिलिनेयर फार्मर ऑफ इंडिया इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मान प्राप्त
बाड़मेर | जिले के बाटाडू तहसील के झाक गांव के प्रगतिशील किसान डॉ. देवाराम पंवार को नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) में आयोजित विशाल अंतरराष्ट्रीय कृषि महोत्सव में ‘मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया इंटरनेशनल अवार्ड 2025’ का सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्हें यह सम्मान कृषि, पशुपालन व औषधीय खेती में उत्कृष्ट योगदान, आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग और खेती में नवाचार के लिए दिया गया था।
आईसीएआर में आयोजित इस कार्यक्रम में देश और विदेश के विभिन्न राज्यों से हजारों किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ उपस्थित थे। डॉ. पंवार को भी वर्ष 2023 में इसी मंच पर सम्मानित किया गया था। लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना उनकी कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और पशुपालन और खेती में उत्कृष्ट योगदान का परिणाम है। कृषि विशेषज्ञों ने डॉ. देवाराम पंवार को युवा किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और उनकी प्रौद्योगिकी आधारित खेती और आईजी थार विलेज की कार्यशैली की प्रशंसा की।

Heard about MegaCasinoLogin from a buddy. Gave it a shot and honestly, not bad! The games run smoothly and I even had a decent win. Could use a little more variety maybe, but overall, yeah I’d play again. Check it out here: megacasinologin