रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। रविवार को नगर कांग्रेस कार्यालय नीमराना पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कोटपूतली बहरोड जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर, लोकप्रिय मुंडावर विधायक ललित यादव, बहरोड कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीनबंधु, एनएसयूआई उपाध्यक्ष मोहित यादव, राजीव गांधी पंचायती राज जिला उपाध्यक्ष मोजीराम यादव, पूर्व कर्मचारी राज प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, पूर्व सरपंच अशोक मुदगल, अशोक दोराता, बाबा शिव स्वरूप गौशाला नाघोडी अध्यक्ष वीरेंद्र गुरु, पूर्व गौशाला अध्यक्ष दलीप मुनीम, शर्मिला, दिलावर चौधरी, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया, नगर उपाध्यक्ष संजय यादव, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, संजय यादव, नगर कांग्रेस सचिव कृष्ण प्रजापत एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस अवसर पर कांग्रेस की आज तक की उपलब्धियां पर चर्चा हुई और आगे भी कांग्रेस की विचारधारा को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन का प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश और समाज के विकास के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा कांग्रेस के नारे लगाने और एक दूसरे को बधाई देने के साथ हुआ।
