गौशाला में गायों को दलिया खिलाकर दी शुभकामनाएं
भीम प्रज्ञा न्यूज़.सूरजगढ़।
सोमवार को नगर पालिका सूरजगढ़ में पालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने की खुशी भी मनाई गई।कार्यक्रम में पालिका भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, विनोद खेतान, अशोक शर्मा, मुकेश शर्मा, राजकुमार, संदीप शर्मा, सांवरमल सैनी, पार्षद नरेंद्र चेजारा सहित नगर पालिका के कार्मिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस एवं राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने की खुशी में पालिका क्षेत्र स्थित गौशाला में गायों को दलिया खिलाकर सेवा कार्य किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आमजन को इसका लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

777phslot, slots are fun, and the graphics are pretty good. I’ve had a few wins, so I can’t complain. Spin those reels at 777phslot.