AVKSH डिवीजन टोहाना की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। शुक्रवार को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा डिवीजन टोहाना की जरनल मीटिंग 33 केवी टोहाना में हुई इस मीटिंग कि अध्यक्षता बूटा सिंह जिला कैशियर ने की ओर मीटिंग का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने की आज की बैठक में सर्विस एक्ट कर्मचारी संघ के सह संयोजक विकास ढिल्लो , अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव राजेश कुमार, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बजिंद्र मैडल, जिला उपाध्यक्ष सुनील झाझड़ा, जिला कैशियर बूटा सिंह जिला, जिला सलाहाकार धर्मपाल मंडेरना, डिवीजन सचिव सुनील कुमार, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे आज मीटिंग में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा डिवीजन टोहाना की नई कार्यकारिणी का गठन करना था इसमें टोहाना डिवीजन के भुना, उकलाना, सब अर्बन टोहाना, सिटी टोहाना ओर जाखल सब डिवीजन के सभी अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों ने भाग लिया मीटिंग में डिवीजन की मौजूदा कार्यकारिणी ने अपने पिछले दो साल में संगठन के लिए करवाए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कर्मचारी साथियों ने भाग लिए मोनू ढिल्लो, अजय बराला, कुलदीप ढिल्लों, शिवकुमार, सुनील कुमार, शिबू, राजेश कुमार, रवि कुमार, नीतू सिं कुमार, धर्मवीर, राजेश कुमार, सुरेंद्र सोनू जाखल, बिन्दर जाखल आदि उपस्थित रहें।
