-नशा विरोधी अभियान को और अधिक मजबूत व कारगर बनाया जाएगा -एसपी सिद्धांत जैन
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जिले में नशा विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इन तबादलों के तहत कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इधर-उधर नियुक्त किया गया है। एसपी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर परह्लाद राय को एएनसी स्टाफ से पीओ स्टाफ फतेहाबाद में लगाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह को पीओ स्टाफ फतेहाबाद से एएनसी स्टाफ फतेहाबाद में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एएसआई मेजर सिंह को एएनसी से भूना, भूपेंद्र सिंह को भूना से एएनसी, पवन कुमार को एएनसी से रतिया, शिशपाल को रतिया से एएनसी, दयाराम को एएनसी से म्योंद, कश्मीर सिंह को सीआईए रतिया से एएनसी, राजविंद्र को टोहाना से एएनसी, विरेंद्र को म्योंद से सीआईए टोहाना, आनंद को एएनसी से सीआईए रतिया तथा रविंद्र को एएनसी से सिटी रतिया ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा अन्य तबादलों में एसआई हंसराज को ब्राह्मणवाला चौकी से दरियापुर, एसआई रमेश कुमार को बड़ोपल से गुरुनानकपुरा चौकी, एसआई पुरुषोत्तम को गुरुनानकपुरा से बड़ोपल, एएसआई शीशपाल को दरियापुर से सिटी रतिया, एएसआई दलबीर को कुलां से ब्राह्मणवाला चौकी तथा एएसआई जितेंद्र सिंह को सिटी रतिया से कुलां स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि ये तबादले जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूती देने के उद्देश्य से किए गए हैं, ताकि नशा तस्करों पर सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकें।
