मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
भारत निर्माण युवा दल की ओर से ओम इंटरनेशनल स्कूल शोभापुर में बुधवार को नशे की खिलाफ दल के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा वर्तमान सीएम नायब सैनी के ओएसडी रहे अभिमन्यु राव ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस मौके पर कर्मचारी नेता नरसिंह सैनी व स्कूल के प्राचार्य विकास चौधरी ने भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। नव वर्ष के आगमन पर नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान का संकल्प लिया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को योग के बारे में में सजग किया। सकारात्मक सोच व हंसमुख रहने से व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ती है। अपने टार्गेट निर्धारण कर आगे बढे, सफलता अवश्य मिलेगी। नशा व्यक्ति के जीवन को खराब करता है, इसलिए नशे से दूर रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा ने केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। अभिमन्यु राव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ गया तो समाज और राष्ट्र दोनों कमजोर होंगे। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। आगे अभिमन्यु राव ने यह भी कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए सभी को मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। गोष्ठी में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा नारे भी लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया। अंत में प्राचार्य विकास चौधरी ने ने सभी का आभार व्यक्त किया और छात्रों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

Just browsing around and saw e2bet89. Seems like another decent online betting option. The bonuses are pretty tempting! Worth a look, I think. Learn more at e2bet89.