
*समिति की कार्यकारिणी का भी किया विस्तार*
सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर।
वीर एकलव्य युवा विकास समिति राजस्थान की ओर से रविवार को बीकानेर स्थित टॉउन हॉल में नायक भील समाज का प्रतिभा सम्मान व नववर्ष स्नेह मिलन समारोह वरिष्ठ समाजसेवी जवानाराम नायक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमे समाज की 421 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र कुमार नायक अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं वित्त आयोग(राज्य मंत्री), विशिष्ट अतिथि शिमला देवी नायक विधायक अनूपगढ़, तेजाराम मेघवाल, डॉ. सतीश नायक, युवा नेता सीताराम नायक, मैक्स भाई नायक, भूदान बोर्ड के सदस्य एडवोकेट जितेंद्र नायक, सतपाल नायक, पनाराम, संरक्षक किशनाराम, समाजसेवी
ओम लोहरा आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दुरभाष पर सम्बोधित करते हुए समाज को शिक्षा से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार नायक ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने के लिए प्रेरित किया। विधायक शिमला देवी नायक ने समाज की महिला शक्ति को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वीर एकलव्य युवा विकास समिति राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम नायक ने समिति का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए समिति के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान वीर एकलव्य समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बाबूलाल मकड़ासर को जिला महासचिव, लूणकरणसर अध्यक्ष पद पर एडवोकेट भरत नायक, पुरखाराम को महासचिव, बज्जु तहसील अध्यक्ष पेंटर सूरज नायक, उपाध्यक्ष विनोद नायक को नियुक्त किया गया। मंच का संचालन कर रहे पूर्व पार्षद व वीर एकलव्य टीम के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश नायक ने समाज के प्रबुद्धजनों को आगामी कार्यक्रमों में भी अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। शारीरिक शिक्षक कोच सन्तोष नायक ने समाज की प्रतिभाओ को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लक्सा बीकानेरी, राधाकृष्ण जिला अध्यक्ष, मोतीलाल रोज, इमीचंद, भंवरलाल, प्रकाश सिंथल, कार्यालय संचालक दीनदयाल खारा, रामकुमार अध्यक्ष महाजन, मनीष अध्यक्ष डूंगरगढ़, चंद्राराम अध्यक्ष कोलायत, भागीरथ अध्यक्ष नोखा, हेतराम अध्यक्ष जसरासर, हड़मान अध्यक्ष पांचू, रामलाल अध्यक्ष खाजुवाला, बंशीलाल अध्यक्ष छतरगढ़,करणपाल अध्यक्ष पूर्व विधानसभा, पुखराज अध्यक्ष पश्चिम विधानसभा, सहीराम सागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार जाखटिया, नेनसा, रामजी, आदुराम अध्यापक, नंदराम, ओमप्रकाश लूनकरनसर, उदाराम, रामुराम, सुल्तान, पुनम डेह, भीखाराम मिडिया प्रभारी, मनोज पार्षद, तेजाराम, चेनाराम एसएलडी स्टूडियो बीकानेर, मनोज बगसेऊ, प्रेमाराम महादेववाली, चंदन गोगागेट, दिनेश चौखुटी, शिवकुमार, पवन कुमार, युवा नेता यशवर्धन, नरेश, पाबुराम गोगागेट, केवलराम, परमेश्वर, सरपंच पीराराम नायक, बाबूलाल, बाबूलाल पार्षद, पुरबाराम, सरपंच खुमचंद नायक, ताराचंद सहित समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शामिल होकर समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

V88 club, fala a verdade, quem não gosta de um lugar VIP? Esse clube tem tudo pra te fazer sentir o sheik! Joguei e aprovei! Conheça o v88 club.