रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। राजस्थान – दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित हो रही कांग्रेस पार्टी की विशाल महारेैली में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से विधायक ललित यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था नीमराना, शाहजहांपुर और मुंडावर क्षेत्र से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण देखने को मिला। विधायक ललित यादव ने कहा कि यह महारेैली कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि “वोट चोर, गद्दी छोड़ो” जैसे नारों के साथ यह रैली लोकतंत्र की मजबूती और जनता की आवाज को बुलंद करने का सशक्त माध्यम बनेगी।विधायक ललित यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच रहे हैं और इस महारेैली में देशभर से लाखों कांग्रेसजन शामिल होकर लोकतंत्र के साथ किसी भी प्रकार के खिलवाड़ के खिलाफ स्पष्ट संदेश देंगे। इस अवसर पर मुंडावर के पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, जिला पार्षद भीमराज यादव, नीमराना के पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, सिलारपुर के पूर्व सरपंच एडवोकेट धर्मवीर रेवाड़िया, नीमराना नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय यादव, गूगलकोटा सरपंच श्याम सुंदर यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस सेवादल मौजीराम यादव, जोनायचा खुर्द सरपंच अजीत यादव, पंचायत समिति सदस्य संजय यादव, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनूप यादव, अशोक दौराता काली पहाड़ी, राजकुमार सिलारपुर, मास्टर गजेंद्र यादव, श्योचंद उर्फ भरतरी, नीमराना कांग्रेस कमेटी महासचिव सतवीर सैनी, संजय सैनी, ताराचंद यादव, धर्मवीर शर्मा, विक्रम धाकड़ यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
