भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। उपखंड के गांव पाटोदा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राजेन्द्र पाटोदा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों पर गहन विचार विमर्श किया। चर्चा का मुख्य केंद्र समाज में फैली अनेक कुरीतियों को मिटाने, शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने, पाखंडवाद से दूर रहने और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर रहा। इस श्रद्धांजलि सभा में अम्बेडकर मंच संचालक जगन जी महरिया, समिति सलाहकार मुकेश महरिया, कांशीराम अध्यापक, शुभम लैब टेक्नीशियन, प्रभुदयाल, पंकज महरिया, पवन खरिया, और प्रदीप कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
