भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलानी। नगर कांग्रेस कमेटी पिलानी के तत्वावधान में विद्या विहार नगरपालिका क्षेत्र स्थित सनशाइन होटल में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला मौजूद रहे। विधायक पितराम सिंह काला ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवशाली है। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल जैसे महानायकों ने इसी दल के नेतृत्व में देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आज देश में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीसीसी एससी विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. हरि सिंह सांखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला और जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सत्यवीर धतरवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी ने किया।
इस अवसर पर विद्या विहार नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा पंडित, रोहतास रणवा, प्रदीप झाझड़िया, प्रेम प्रकाश मोयल, मनोज भास्कर, अनिल जांगिड़, मनोज खन्ना, उमेद सिंह रेडू, मुकेश, महावीर और प्रवीण आलडिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
