भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्र और राज्य सरकार की अरावली नीतियों के विरोध में विशाल पैदल मार्च निकाला गया। विद्यार्थी भवन से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे इस मार्च में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर अरावली की गलत परिभाषा प्रस्तुत कर इसे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष पूनिया और पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में गुमान सिंह गरिंडा, देवेंद्र नुहंद्द, विजय पाण्डे सिंघाना, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी और चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर भी मौजूद रहें। अभिनंदन करने वालों में पिलानी नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, डुलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा, नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा और पंचायत राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक दलीप स्वामी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
