70 एवं 80 वर्षीय 134 पेंशनर्स का किया सम्मान
सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया
भीम प्रज्ञा न्यूज.चौमू।
शहर के रेनवाल रोड़ शीश महल गार्डन में बुधवार को राजस्थान पेंशनर्स मंच, जयपुर उप शाखा चौमूं का 21वां वार्षिक पेंशनर्स सम्मान समारोह विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान जयपुर की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं पेंशन मंच जयपुर के जिलाध्यक्ष गुलाबचंद लांबा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद चौमूं के सभापति विष्णु कुमार सैनी, पेंशन मंच जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश क्रांतिकारी, चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा, आरएलपी के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव, आशा कालरा, राजस्थान पेंशनर्स मंच जयपुर के प्रदेश महामंत्री विष्णु दत्त, विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी थे। मुख्य अतिथि शर्मा ने 70 एवं 80 वर्षीय 134 पेंशनर्स का शॉल ओढ़ाकर एवं बैग देकर सम्मान करते हुए कहा कि पेंशनर्स के सेवाकाल के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर पेंशन स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मंच के अध्यक्ष राधेश्याम यादव एवं पदाधिकारी मोहन लाल सैनी, मदनलाल शर्मा, वैद्य रामविलास शर्मा, रामपाल कुमावत, मंत्री सीताराम बुनकर, राम मनोहर शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, भैरू लाल यादव, सत्यनारायण शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन नरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया।

Dream17game? Hmmm, worth a try. I like the clean interface and it’s easy to navigate. Payouts seem fair so far. I’m hoping for more exciting promotions in the future! Give it a look yourself: dream17game