सूचना केंद्र में आयोजित सभा को करेंगे संबोधित
सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां बताएंगे
रथ यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
भीम प्रज्ञा न्यूज़ झुंझुनूं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहेंगे।
मंत्री गहलोत सुबह 8 बजे जयपुर से प्रस्थान करेंगे और लगभग 11 बजे झुंझुनूं पहुंचेंगे। यहां जिला कलेक्ट्रेट परिसर में 11.30 बजे “राजस्थान सरकार के 02 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बढ़ता राजस्थान–बदलता राजस्थान” विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। मंत्री गहलोत पत्रकारों के साथ संवाद कर सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी साझा करेंगे। इसके बाद वे सूचना केंद्र में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे। जिसके बाद वे प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
झुंझुनूं कार्यक्रम के बाद मंत्री गहलोत चूरू के लिए रवाना होंगे।
