भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। अखिल राज्य ट्रेंड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु भूत के नेतृत्व में शुक्रवार को राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी से शिष्टाचार मुलाकात की ।प्रतिनिधि मंडल ने वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ चतुर्वेदी के जयपुर स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान संगठन व शेखावाटी की राजनैतिक स्थिति पर चर्चा परिचर्चा की। इस अवसर पर आरटिया के प्रदेश महामंत्री अनिल सिंघल सहित पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।
