-आधुनिक शिक्षा प्रणाली में वर्चुअल क्लासेस वर्तमान समय की मांग-विनय वर्मा
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। बजरंग मॉडल स्कूल में B2 ब्रेकिंग बाउंड्रीज के संस्थापक चिराग बजाज तथा टीम ने बहुत ही सुंदर तरीके से कक्षाओं का स्कूल के सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया ।इस दौरान बच्चों ने अपनी शिक्षा को वर्चुअल रियलिटी अनुभव किया है और इसका फ़ायदा ये है कि आज की जो जेनरेशन है वो डिजिटल माइंड्स हो चुकी है। जो कि किताबों से पढ़ा हुआ भूल जाता है या फिर बहुत कुछ मुश्किल लगता है इसी को आसान बनाने के लिए नई शिक्षा नीति के अंतर्गत रोबोटिक एजुकेशन मे वी.आर लागू किया जा रहा है। बजरंग मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल अंजू वर्मा और चेयरमैन विनय वर्मा ने बी2 ब्रेकिंग बाउंड्रीज़ टीम का केक काट कर स्वागत किया। B2 ब्रेकिंग बाउंड्रीज़ के संस्थापक चिराग बजाज ने बच्चों के साथ अपनी बाते सांझी की और एक्टिव लर्निंग का रास्ता दिखाया और इसी के साथ उनकी टीम ने सभी बच्चों को वीआर क्लासेज दी बच्चों ने इन कक्षाओं का आनंद उठाया और अपना अनुभव सांझा करते हुए बहुत से बच्चों ने बताया कि पहले हमें किताबों से पढ़ने में भूल जाते थे सब्जेक्ट मैटर ध्यान नहीं रहता था लेकिन वर्चुअल रियलिटी सिस्टम से पढ़ना, सीखना और याद रखना बहुत ही आसान हो गया है। भारत की नई शिक्षा प्रणाली में भी रोबोटिक एजुकेशन लागू हो चुकी है तो यह समय की मांग है और हमें समय के अनुसार ही चलना चाहिए तभी हम अपने भारत को विकसित भारत बना पाएंगे बजरंग मॉडल स्कूल की जूनियर कोऑर्डिनेटर ज्योति दुआ व वीना मुखीजा के सफल नेतृत्व में बजरंग मॉडल स्कूल के सैकड़ो बच्चों ने हंसते खेलते एंजॉय करते हुए वर्चुअल कक्षाओं का स्वागत किया। बच्चों ने इन कक्षाओं में साइंस, इंग्लिश, मैथमेटिक्स सामाजिक विज्ञान से संबंधित सभी मुश्किल अध्यायों को बड़ी सरलता से सीखा और ताजमहल, लालकिला, ऐतिहासिक इमारतें, सोलर सिस्टम, स्पेस, ग्रह उपग्रह आकाशीय पिंड की जानकारी आनंदित होते हुए ली और ऐसा लगा कि बच्चे वर्चुअल क्लासेस के माध्यम से स्पेस में पहुंच गए हैं। बच्चों के साथ-साथ सभी अध्यापकों ने भी वी.आर .क्लासेस का आनंद उठाया।
