भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना। पुलिस थाना बुहाना की टीम ने अवैध शराब की बिक्री व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर शराब ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 पव्वे अवैध देशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस थानाधिकारी बिमला बुडानियां के नेतृत्व में गठित टीम गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में शराब के पव्वे भरकर झारोड़ा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम झारोड़ा से भुरीवास जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल संख्या आरजे 53 एसए 7679 को रोका। तलाशी के दौरान राहुल पुत्र रघुवीर उम्र 24 वर्ष निवासी इस्माईलपुर तथा राजकुमार पुत्र सुमेर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी धुलवा के कब्जे से 55 पव्वे अवैध देशी शराब ‘हीर-रांझा’ बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Downloaded a game from mmygameapk. Seems safe enough, and the game’s running smooth. A decent resource for game downloads! mmygameapk