उद्यमी व प्रबुद्ध जन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। अंचल के जाने-माने समाजसेवी भामाशाह महावीर प्रसाद सैनी श्रीडूंगरगढ़ की सुपुत्र कृष्ण की शादी समारोह में प्रवासी उधोगपति, व्यवसायी व प्रबुद्ध जनों ने शिरकत कर नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया। सालासर बालाजी धाम के पोद्दार सेवा सदन में तारानगर निवासी व्यवसायी तारानगर निवासी ताराचंद सैनी की सुपुत्री डिम्पल के साथ आयोजित शादी समारोह में उधोगपति महेश बागड़ी, इन्द्रपाल धूपिया, गौरव सैनी हैदराबाद, जगदीश प्रसाद तंवर जयपुर, बनवारी लाल सैनी, रामगोपाल राकसिया सीकर ,एम आर तंवर चूरू, महावीर प्रसाद सिंगोदिया भादरा,महावीर प्रसाद मिटावा जयपुर, प्रेमप्रकाश मिटावा, सीकर, जगदीश प्रसाद कटारिया रतननगर, मनोहर लाल सीकर, छगनलाल सीकर, महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्षमनगढ के पदाधिकारी सदस्यों सहित विभिन्न सामाजिक व सार्वजनिक संस्थाओं के पदाधिकारियों सदस्यों ने शिरकत वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया ।
