*अर्श–भगन्दर–फिशर के 121 सफल ऑपरेशन, 2038 मरीजों को ओपीडी में मिली राहत।*
मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज़.महवा। आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय टीकाराम पालीवाल सी.सै. स्कूल महवा में चल रहा नि:शुल्क आयुर्वेद अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रहा है। शिविर में अब तक अर्श, भगन्दर और फिशर से पीड़ित 121 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जबकि ओपीडी में कुल 2038 मरीजों का पंजीकरण दर्ज हुआ है। शिविर प्रभारी डॉ. महेश मीना एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जीतेश कुमार शर्मा ने बताया कि 3 जनवरी 2025 तक चलने वाले इस विशेष शिविर में पहले मरीजों की विस्तृत स्क्रीनिंग की गई और उसके बाद योग्य रोगियों का ऑपरेशन सर्जन डॉ. उपेंद्र एवं डॉ. कमलेश शर्मा के निर्देशन में लगातार सफलतापूर्वक किया जा रहा है। चिकित्सा टीम के सदस्य डॉ. विमलेश जैन एवं डॉ. राजकुमार मीना के अनुसार सभी रोगियों की जांच के बाद आवश्यक दवाइयां पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। वहीं शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे औषधि निरीक्षक निर्देशालय अजमेर के डॉ. समय सिंह मीना ने व्यवस्थाओं को संतोषप्रद बताते हुए आवश्यक दवाओं की समय पर पूर्ति का आश्वासन दिया और टीम के प्रयासों की सराहना की।
शिविर में मरीजों की देखभाल एवं सेवा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में डॉ. शिवराम मीना, प्रेरक कैलाशचंद्र मीना (कंपाउंडर), आईपीडी इंचार्ज देवेंद्र शर्मा, मुख्य सेवा प्रभारी रोहिताश शर्मा तथा नगरपालिका से पृथ्वीराज गुर्जर लगातार सहयोग कर रहे हैं। मरीजों को फल वितरण की व्यवस्था स्माइल ग्रुप गगवाना द्वारा की गई, जिससे अस्पताल परिसर में सेवा–भाव का और अधिक सकारात्मक वातावरण दिखाई दिया। शिविर में उपचार कराने आए मरीजों एवं उनके परिजन ओपीडी और आईपीडी दोनों व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए और ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे उच्चस्तरीय चिकित्सा शिविर के आयोजन को बेहद उपयोगी बताया। यह नि:शुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर 3 जनवरी तक जारी रहेगा और अंतिम दिन तक बड़ी संख्या में और भी रोगियों को राहत मिलने की संभावना है।

6566bet1, cheguei pra testar e até agora tô impressionado. Os odds são competitivos e a variedade de jogos é show! Vamos ver se a banca sobe! Confere aqui: 6566bet1