भीम प्रज्ञा न्यूज.खेतड़ी।
खेतड़ी नगर पालिका में स्थित मनोज घुमरिया कार्यालय में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्माण दिवस बाबा साहब को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद हरमेंद्र चनानिया ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहिताश्व सैनी रहे। इस अवसर पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की संविधान की मूल आत्मा को जीवन का मानक बनाकर समतामूलक समरस समाज का संकल्प लें। इस अवसर पर पार्षद हरमेंद्र चनानिया, पार्षद गोकुल मेहरड़ा, रोहिताश्व सैनी, जुगल किशोर सैनी, हुकमीचंद पपुरना, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश सैनी, मनोहर लाल सैन, गजानंद ठेकदार, विनोद सैनी, बना सिंह चौहान आदि मौजूद रहें।
