रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे स्थानीय एमएम कॉलेज मैदान में सांसद खेल महोत्सव के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री जिला की 28 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत की आठ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 23 करोड़ 15 लाख 13 हजार रुपये की जिला की कुल तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में टोहाना में 10 करोड़ 42 लाख 13 हजार रुपये से बने नया बस स्टैंड, नगर पालिका जाखल मंडी में 7 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि से बने मल्टी कॉम्प्लेक्स, गांव म्योंद में 5 करोड़ 68 लाख रुपये की राशि से बने 33 केवी सब स्टेशन शामिल हैं।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपये की जिला की कुल पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में गांव मूसा खेड़ा में 35 लाख 25 हजार रुपये की राशि से बनने वाली गांव की फिरनी, गांव साधनवास में 48 लाख 1 हजार रुपये से बनने वाले इंटरलोक रास्ता कालिया रोड से जम्मू ढाणी तक, गांव चांदपुरा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2 करोड़ 16 लाख 69 हजार रुपये से 12 नये कमरें, एनएसक्यूएफ लैब तथा चाहरदीवारी, गांव करंडी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 97 लाख 68 हजार रुपये से छह नये कमरें, एनएसक्यूएफ लैब व छह पुराने कमरों की मुरम्मत तथा गांव पारता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक करोड़ 28 लाख 97 हजार रुपये से चार एसीआर, शौचालय, प्रार्थना शैड, चाहरदीवारी, वाटर टैंक तथा इंटरलोक रास्ते का निर्माण शामिल हैं।
