सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापोली में एसडीएमसी /एसएमसी, पीईईओ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में पीईईओ अधीनस्थ समस्त 11 विद्यालयों के 66 सदस्य प्रशिक्षण में उपस्थित रहें। इस कार्यशाला में सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण जी बड़ीवाल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र ज सैनी, बृजलाल देवठिया, पीईईओ विशाल गुप्ता, दक्ष प्रशिक्षक सुमन थाकन, सुनील मीणा, पवन मीणा, कैलाश मीणा, अशोक बॉयल,कमलेश कुमावत, विकास निर्मल, महिपाल यादव, केशर लाल सैनी, हरेंद्र वर्मा, दुर्गा प्रसाद मीणा ,मुकेश माहीच सहित समस्त अधीनस्थ संस्था प्रीतिनिधि और सदस्य गण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन एसडीएमसी सचिव नरेंद्र जालोपिया ने किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को विद्यालय विकास हेतु जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
