राज वर्मा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहपुर।
भाजपा नेता श्रवण चौधरी द्वारा निकाली जा रही जनसंवाद–जनसमाधान यात्रा का आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के हरसावा बड़ा, हरसावा छोटा, गारिंडा, जलालसर, अठवास, रूपनगर और स्वरूपसर,सुवा का बास गांवों तथा रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड संख्या 1, 18, 19, 26 और 35 में आयोजित किया गया, जहां यात्रा का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत हुआ और बड़ी संख्या में ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। यह यात्रा राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा रामगढ़ शेखावाटी को पंचायत समिति का दर्जा दिलाने, फतेहपुर विधानसभा में 18 नई ग्राम पंचायतों के गठन और क्षेत्र में अब तक कराए गए लगभग 128 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान श्रवण चौधरी ने जनता को क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी, इन उपलब्धियों के लिए भाजपा सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि फतेहपुर के सर्वांगीण विकास के लिए वे हर समय तत्पर रहेंगे तथा जनता की आवाज को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। कार्यक्रम में रामप्रसाद सूंडा, आशु सिंह, महेंद्र खीचड़, विक्की जाट,संजय सैनी, श्रवण सेवदा,जगदीश चोटिया,प्रशांत जोशी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, वहीं बड़ी संख्या में बुजुर्गों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यात्रा को और भी प्रभावशाली बना दिया। लोगों ने जनसंवाद–जनसमाधान यात्रा को विश्वास, भरोसे और विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताते हुए भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
