भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, झुंझुनू द्वारा “सरकारी योजना जन-जन तक” अभियान के तहत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शीतकालीन सहायता स्वरूप गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण किया गया। इसी क्रम में आज लूना ग्राम पंचायत में कुल 30 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार एवं ग्राम पंचायत लूना के भामाशाह रणजीत सिंह राजपूत उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज की बेहतरी के लिए ऐसे जनसेवा कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के सहयोगी श्रवण कुमार एवं ग्यारसी कुमारी सबल विशेष रूप से उपस्थित रहें और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में निरंतर कार्य करना है।रविवार को आयोजित यह सेवा कार्यक्रम ट्रस्ट की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का एक और सराहनीय उदाहरण रहा।
