भीम प्रज्ञा न्यूज़.सिंघाना।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट सिंघाना द्वारा कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करके सराहनीय पहल की है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति थानेदार ईश्वर सिंह मेघवाल रहे अध्यक्षता महावीर यादव ठेकेदार ने की विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी मुकेश सैनी भाजपा नेता रमेश ठेकेदार पार्षद पवन मीणा व तरसेम महरिया रहे ट्रस्ट प्रभारी नरेंद्र स्वामी ने बताया कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया है जिसमें 35 महिला व पुरुषों को कंबल वितरण किया गया विशेष बात यह रही कि दिव्यांग जनों को उनके घर जाकर भी कंबल वितरण किया गया लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर ही रहा है साथ ही दिव्यांग जनों की समस्याओं को भी सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहा है कच्ची बस्तियों में रहने वाले परिवारों तक भी ट्रस्ट के कार्यकर्ता त्यौहारो में भी भाईचारा का संदेश देता है इस मौके पर अरविंद कुमार मुन्ना राजोरा सुरेश बागड़ी मन्नू गोठङी राधेश्याम सैनी पप्पू सैनी राकेश हरिराम सहित अनेक लोग मौजूद रहें।
