भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा हर जरूरतमंद तक छोटी-सी सहायता पहुँचाने के संकल्प के साथ सर्दी में राहत प्रदान करने हेतु लगातार कंबल वितरण एवं राहत सामग्री वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्र की तीन कच्ची बस्तियों तथा भूतनाथ मंदिर परिसर में कार्यरत जरूरतमंद महिलाओं को सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की गई। सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक प्रकाश पासोरिया, दीनदयाल जोशी, रामनिवास शर्मा, प्रमोद काछवाल, लखी प्रसाद बादुसरिया, रमेश ढण्ढ़, रामवतार नाऊवाला, भगवती प्रसाद जाजोदिया, शुभम बादुसरिया एवं अमित खींची के सानिध्य में जरूरतमंदों को गर्म कंबल, गर्म शॉल, जुराब, तिल के लड्डू एवं गुड़ की सेल सहित अनेक उपयोगी वस्तुएँ वितरित की गईं। ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखाई दी।उपस्थित महिलाओं ने भावुक होते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर की जा रही यह सहायता उनके लिए बड़ा संबल है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान आप सभी का भला करें, आप हम जैसे जरूरतमंदों की सच्ची मदद करते हो। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रस्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का कार्य करता है। उन्होंने ट्रस्ट को भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्य जारी रखने का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर ट्रस्ट प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, पवन कस्वा,विजय कुमावत, रमेश कुमावत, रिंकू कुमावत, लोकित दईया, रोहित दईया, विवेक तंवर सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे
