भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। मंगलवार को 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने विजय दिवस को ‘प्रहार दिवस’ के रूप में उत्साह से मनाया। यह आयोजन चिड़ावा की वीर सावरकर बस्ती में किया गया, जो राष्ट्र रक्षा में समर्पित सैनिकों के सम्मान का प्रतीक था। इस भव्य कार्यक्रम में 108 दंड प्रहार करने वाले स्वयंसेवकों ने मिलकर लगभग 78,000 दंड प्रहार किए, जो अनुशासन और संकल्प का संदेश था। सेवानिवृत्त कैप्टन कुलदीप मान ने इसे भारत की रणनीतिक क्षमता का परिणाम बताया। वहीं, सेवानिवृत्त अध्यापक उमेश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभाव और जागरूकता का संचार करते हैं। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट राधेश्याम शर्मा, सुनील सिद्धड़, अनिल दाधीच, मोहित,अजय बागड़ी ,संदीप चेतीवाल, संजय बागड़ी,अशोक शर्मा,विजेंद्र पचार, राकेश सैनी और शंकर लाल भारतीय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और चेतना बनाए रखने का संकल्प लिया।

My buddy told me about ZT777 and I gotta say, it’s growing on me. Some decent games and a good vibe overall. Check out zt777 for yourself.