भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। व्यवसायी मंडावा रोड़ फतेहपुर निवासी राधेश्याम भभैवा ने अपने सुपुत्र की शादी में समाज के समक्ष एक मिशाल कायम करते हुए बिना दहेज व बिना बाटके के शादी कर अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। भभैवा के पुत्र सुरेंद्र की शादी लक्षमनगढ हाल अजमेर निवासी राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्रशासनिक अधिकारी किशोरी लाल चुनवाल की सुपुत्री मोनिका के साथ यहां श्याम शरण मैरिज गार्डन में आयोजित हुई। इस अवसर पर इंडियन ऑयल जोधपुर संभाग प्रमुख जितेन्द्र वर्मा,फतेहपुर विधायक हाकम अली, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, भाजपा नेता दिनेश जोशी, वरिष्ठ पार्षद विनोद कटारिया,उधोगपति महेश बागड़ी, महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्षमनगढ के पदाधिकारी सदस्यों सहित प्रबुद्ध जनों ने उपस्थित होकर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान फतेहपुर के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल भभैवा, इंडियन ऑयल में अधिकारी मुकेश भभैवा, नर्सिंग ओफिसर नरेंद्र भभैवा ने आगंतुकों का स्वागत किया।
