रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर टोल प्लाजा के समीप मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परचून सप्लाई का कार्य करने वाले स्कूटी सवार अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान विनोद निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1033 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नीमराना स्थित सोनी देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीमराना में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अलवर के लिए रेफर कर दिया।हादसे के बाद कुछ समय के लिए टोल प्लाजा क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
