एक शाम बालाजी के नाम में मुख्य आकर्षण होंगे निरानिया एवं मारवाड़ी
भीम प्रज्ञा न्यूज़.पलसाना। श्यामपुरा पूर्वी में विद्युत ग्रेड के पास श्यामपुरा बालाजी धाम में अंग्रेजी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को एक शाम बालाजी के नाम शानदार कार्यक्रम होगा। पुजारी जैसराज बोराण ने बताया कि बुधवार को दिन में मंदिर को फूल बंदरवार एवं झालर आदि से श्रृंगार कर भव्य एवं आकर्षक सजाया जाएगा। उसके पश्चात शाम को 6 बजे बालाजी महाराज के भोग लगाकर पौष बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। रात्रि 8 बजे एक शाम बालाजी महाराज के नाम भजन संध्या का विधिवत रूप से शुभारंभ कर बालाजी का शानदार दरबार सजाया जाएगा। जहां पर मुख्य गायक एवं कलाकार मदनलाल निराणिया रणजीत मारवाड़ी एवं आर्केस्ट्रा पार्टी बाबा श्याम की नगरी खाटू श्याम जी के द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गोस्वामी साउंड बाजोर ने सभी भक्तों को कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम का लुफ्त उठाने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम की पूर्व तैयारी पर वान पर चल रही है।
