कमल किशोर पंवार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नवलगढ़।
कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवलगढ़ के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चेलासी में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के तहत कठपुतली प्रदर्शन नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से साक्षरता लर्नर्स को जागरूकता प्रदान की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदकौर प्रधानाचार्य द्वारा की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक साक्षरता समन्वयक मुरारी लाल सैनी थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेंद्र निर्मल थे इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन ,विद्यालय स्टाफ तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में पीईईओ साक्षरता प्रभारी महेश सैनी ने आभार व्यक्त किया ।
