*निक्षय पोषण किट एवं आयुष्मान कार्ड का किया वितरण*
भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने गुरुवार को ग्राम सेवा फॉलोअप शिविर का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ गुर्जर इंडाली में आयोजित ग्रामीण फोलोआप सेवा शिविर में पहुंचकर प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी इंडाली के अधीन उपचाराधीन निक्षय मरीजो को पोषण किट वितरण किए साथ ही ग्रामीणों के नए बन के आए आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उनके साथ सीएचसी प्रभारी डॉ दीक्षा चौधरी और ग्राम प्रशासक बबीता कंवर भी मौजूद रही। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने शिविर में पहुंचे लोगों की बीपी शुगर की जांच पोजिटिव मिले केस की पोर्टल पर एंट्री करने और फोलोअप करने के निर्देश दिए गए। शिविर में 520 से अधिक लोगों ने भागीदारी की। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने स्टॉफ और ग्रामीण जनों से संवाद किया तथा ग्राम पंचायत वासियों से स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हर शिविर में लार्वा प्रजेंटेशन होना जरूरी है तथा इसके बारे में शिविर में आने वाले लोगों को बताया जाए। ताकि आमजन में जागरूकता लाई जा सके। डॉ. गुर्जर ने बताया कि जिस भी ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होता हैं विभाग के फील्ड कार्यकर्ता कैंप से पूर्व की गतिविधियों के तहत संभावित लाभार्थियों को सूचित करे और उन्हे कैंप में बुलाए। कैंप में एएनसी रजिस्ट्रेशन, टीकाकरण, बीपी शुगर जांच, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं ई केवाईसी, निक्षय पोषण किट वितरण आदि की सेवाएं उपलब्ध हैं इनका लाभ प्राप्त करे।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने भी गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसाऊ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी निरीक्षण के बाद बताया कि डायलिसिस की सभी व्यस्थाएं पूरी कर ली गई है सोमवार को एमडी फिजिशियन के ज्वॉइन करने के बाद सुचारू रूप से संचालन किया जाएगा। उन्होंने सीएचसी स्टॉफ की बैठक लेकर एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा कर लक्षित ग्रुप की स्क्रीनिंग पूर्ण कर पोर्टल पर एंट्री करने और फॉलोअप करने के निर्देश दिए। डॉ सर्वा ने बताया कि बिसाऊ शहरी क्षेत्र के लोगों की बीपी शुगर की स्क्रीनिंग प्राथमिकता के साथ की जाएं।
