भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान सीकर में निर्माणाधीन 6 मंजिला प्रोजेक्ट त्रिलोक सिंह रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन के निर्माण के जेरठी निवासी व सुबोध स्कूल सीकर के संस्थापक मदन काजला ने जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान सीकर को 20 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग भेंट कर सबसे बड़े भामाशाह बनने का गौरव हासिल किया है। यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए जिले के अनेक समाज बंधुओं तथा ग्रामीण जनों द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है । उन्होंने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से रिसर्च इंस्टिट्यूट का निर्माण कार्य निर्धारित योजना एवं समय अनुसार चल रहा है, अब तक पांच मंजिला स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है ।तथा छठवीं मंजिल का निर्माण कार्य चालू है।संस्थान को आर्थिक सहयोग देने के लिए लगातार भामाशाह आगे आ रहे है ।मील ने बताया कि जेरठी निवासी काजला ने उक्त संस्थान को शुक्रवार को पचास हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान कर अब तक कुल सहयोग राशि बीस लाख रूपए का आंकड़ा पार किया। तथा उक्त संस्थान के सबसे बड़े भामाशाह बनने का गौरव प्राप्त किया। काजला उक्त संस्थान की कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। इसी क्रम में धीजपुर निवासी गणेशा राम गढ़वाल पुत्र धीसाराम गढ़वाल द्वारा उक्त संस्थान को ईककावन हजार रुपए तथा सावलोदा धायलान निवासी विद्याधर धायल पुत्र भगवान सिंह धायल द्वारा ईगतीस हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान अध्यक्ष गणेश बेरवाल, के डी नेहरा, बनवारी लाल नेहरा, हरिराम मील, ओंकार मल मूड़, सुरेश थालोड़, डॉ यूधवीर सिंह महला, भगवान सहाय ढाका, सोहन बाजियां, बनवारी लाल बाजियां, जयंत खीचड़ व सतेन्द्र कुड़ी तथा समस्त कार्यकारिणी की ओर से संस्थान को आर्थिक राशि भेंट करने वाले भामाशाहो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया व आभार जताया गया।
