मास्टर खिलाड़ी बाबूलाल अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलेंगे
मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
खंड सिहमा क्षेत्र के गांव निवासी बाबूलाल ने 34 वी हरियाणा स्टेट मास्टर एथलिट चैंपियनशिप के दो हजार मीटर ब्रिक्स वाक में सिल्वर मेडल जीता है। मास्टर खिलाड़ी ने 70 प्लस आयु वर्ग की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर चैंपियनशिप की ओर से मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया है। मास्टर खिलाड़ी अभी तक विभिन्न मास्टर खेलों में 10 पदक हासिल कर चुके है। खेलों मास्टर गेम्स फाउंडेशन की ओर से 13 से 14 दिसंबर को पंचकुला में आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा के मास्टर खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। बता दें कि मास्टर खिलाड़ी अप्रैल माह मेें हुए नेशनल गेम्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर दो मेडल जीते थे। 33 वीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप चंडीगढ़ जो 14 से 15 दिसंबर 2024 में आयोजित हुई जिसमें 70 पल्स आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया था। इससे पहले नेशनल व हरियाणा स्टेट मास्टर चैंपियनशिप की 5 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर पदक जीता था। इससे पहले हैदराबाद में आयोजित 5 वी नेशनल मास्टर्स एथलीट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इस तरह से अब तक मास्टर खिलाड़ी ने कुल 7 पदक हासिल कर चुके है। इस उपलब्धि पर गांव की सरपंच पूजा देवी, पूर्व सरपंच सुशीला देवी, पूर्व सरपंच प्रदीप अडिय़ा, मास्टर ओमनारायण श्रेष्ठ, शिवकरण, रवि कुमार, मनोज सुराणी, सतबीर पंच, राहुल, सुनिल बाबू, सुरेंद्र पंच, संदीप चौरेहड सहित अनेक गणमान्य लोगों ने मास्टर खिलाड़ी को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
