भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय फागलवा में लालचंद छापरवाल ने स्कूल के 62 विधार्थियों को सर्दी से बचाव के लिए ब्लैजर वितरित किए। इस अवसर पर संस्था की ओर से लालचंद छापरवाल का साफा पहनाकर कर स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान परमेश्वरी , प्राचार्य सुनील कुमार मीणा, श्रीमती एकता,एसएमसी अजीर खां, पूर्व अध्यक्ष सुमेर सिंह, शिक्षक बलदेव काला, विमला देवी,जगन सिंह पिंकी देवी,रामेशवरी रेवाड,सिगमा पाराशर,कुमारी संतु सहित विद्यालय स्टाफ व विधार्थी मौजूद थे।
