मंत्री के द्वारा अटेली कॉलेज में 4.51 करोड़ से मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण के लिए राशि मंजूर हुई है
मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में अटेली का सकारात्मक बदलाव हो रहा है। उनके प्रयासों से जहां स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर बदलाव हो रहे है वही आधारभूत ढांचे के विकास कार्यो ने गति पकड़ ली है। राज्य सरकार ने अटेली राजकीय महाविद्यालय में मल्टीपर्पज हॉल के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए टेंडर जारी हो गया है। जिसे 1 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगरपालिका अटेली के पूर्व प्रधान विकास यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगभग 4.51 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस कार्य को लगभग 1 साल की निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पूर्व चेयरमैन ने स्वास्थ्य मंत्री विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित दूसरे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से अटेली में सकरात्मक बदलाव हो रहे है। मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से मल्टीपर्पज हॉल न केवल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों में सहायक होगा, बल्कि खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। इसके अलावा हाल ही में अटेली क्षेत्र के 7.42 करोड़ ने 4 नई सडक़ो की मंजूरी मिलना तथा आगामी छ: माह में इनका कार्य पूरा होना बड़ी उपलब्धि है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि धन्नौदा से सीहोर तथा सुंदरह से बवानिया तक की नई सडक़ो का निर्माण होगा। इस सडक़ के बनने से लिंक गांवों को लाभ मिलेगा। इन सडक़ों से दर्जनों गांवों का सुगम आवागमन होगा। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने महेंद्रगढ़ के 100 बैड अपग्रेड करने व नारनौल अस्पताल के दो साल से अटके अस्पताल के भवन का टेंडर हो चुका है। इसके अलावा अटेली अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलना शुरू हो गया है।
