रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद/टोहाना। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मार्च 2025 की 12 परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले एससी विद्यार्थियों को वन टाइम मेरिट छात्रवृत्ति के रूप में 1 लाख 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पत्र के अनुसार संबंधित जिलों से पात्र विद्यार्थियों का डाटा निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर सत्यापित किया जाएगा। यह डाटा 18 दिसंबर 2025 तक ई-मेल के माध्यम से परीक्षा शाखा को भेजना अनिवार्य होगा । निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों का विवरण बैंक पासबुक की प्रति से मिलान कर सही तरीके से भरा जाए। इसके साथ ही एक्सेल शीट भी उपलब्ध कराई गई है. जिसमें सभी आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी। समय पर सूचना न भेजने की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगें।

Easy peasy login at poneclublogin. No hassle, straight to the games. Registration was quick too, so you’re gaming in no time! Jump right in at poneclublogin!